मुगमा एरिया कमेटी का गठन
निरसा | सोमवारको कोलियरी कर्मचारी संघ की एक बैठक संयुक्त महामंत्री प्रभारी मन्नू तिवारी की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मुगमा एरिया कमेटी का भी गठन किया गया। उक्त कमेटी के अध्यक्ष रुद्रस्वामी, उपाध्यक्ष मुन्ना बर्मन किशन बाउरी, सचिव मृत्युंजय कुमार, सहसचिव नवनिकांत दां, अशोक पांडेय, संगठन सचिव दुखु बेग, रमजान अली सहित अन्य पदों का भी चयन किया गया। मौके पर रामप्रवेश राजभर, गौतम बाउरी, देवा मरांडी, भोला पोद्दार, सुधांशु गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।