पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमटी से हजारों की संपत्ति चोरी

गुमटी से हजारों की संपत्ति चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुगमा | निरसाथाना क्षेत्र के मुगमा मोड़ पर बीती रात्रि चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर गुमटी में रखे सारा सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि भुवनेश्वर साव अपनी गुमटी को बंद कर चले गए थे, तभी घात लगाए चोरों ने सुनसान होते ही गुमटी का ताला तोड़कर 400 रुपए नगद और गुमटी में रखे बिस्कुट, साबुन, तेल आदि करीबन दस हजार रुपए के सामान की चोरी चोरों ने कर ली। हालांकि इस संबंध में भुक्तभोगी भुनेश्वर साव द्वारा समाचार लिखे जाने तक निरसा थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है।