- Hindi News
- वार्ता बाद एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग शुरू
वार्ता बाद एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग शुरू
निरसा में त्रिपक्षीय वार्ता करते प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण।
मालिकों को लाखों का नुकसान
एमपीएलकी ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने से हाइवा मालिकों को लगभग 30 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। यहां ट्रांसपोर्टिंग में 1000 से ज्यादा हाइवा ट्रक लगे हैं। सड़क पर खड़े कई हाइवा ट्रकों से कोयले की भी चोरी हो हुई। करीब सात हाइवा की स्टेपनी और बैट्री चोरी हो गई।
आरोपियों पर नहीं होगी कार्रवाई
आंदोलनकर रहे लोगों की मांग थी कि हाउस गार्ड की पिटाई करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। लेकिन तो आरोपी चालक की गिरफ्तारी हो पाई और ही उनके गुर्गों की। इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि किसी ने भी इस संबंध में थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है। इसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि दोषियों को चिह्नित करने के बाद उन पर मामला दर्ज कराया जाएगा।
भास्कर संवाददाता | िनरसा
पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता के हाउस गार्डों की पिटाई मामले को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन समाप्त हो गया। एमपीएल की ठप ट्रांसपोर्टिंग 72 घंटे बाद शुरू हुई। बैठक में दोनों पक्षों में कई मुद्दों पर सहमति बनी।
शनिवार की शाम पुलिस निरीक्षक कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता में सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था करने तथा 20 किमी की गति से हाइवा चलाने का समझौता हुआ। वार्ता में पूर्व मंत्री, उप प्रमुख गौतम सेनगुप्ता, अमृत तिवारी, प्रशासन की ओर से एसडीओ अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ प्रशांत कुमार लायक, डीएसपी रामचंद्र राम, पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, निरसा थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार और एमपीएल के पदाधिकारी अभिषेक मणि सिंह तथा एमपीएल के ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।