पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 बोरियां अवैध कोयला जब्त

70 बोरियां अवैध कोयला जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईसीएलमुगमा क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बी कोलियरी की बंद जीरो सीम खदान में शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर निरसा पुलिस ईसीएल सुरक्षाकर्मियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 70 बोरियां अवैध कोयला सहित दो साइकिल जप्त की है। छापेमारी दल को देखते ही कोयला चोर जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। छापेमारी का नेतृत्व निरसा थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार ईसीएल सुरक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार कर रहे थे। पुलिस ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने उक्त स्थान पर अवैध उत्खनन के लिए बनाए गए 14 कूपनुमा मुहानों की भराई करवाई। निरसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल चल रही है।

अवैध उत्खनन से थापरनगर रेलवे स्टेशन का अस्तिव्त खतरे में

बता दें कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी अवैध चाल धंसने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं जहां पर अवैध मुहाने बनाए गए हैं, वहां आसपास के क्षेत्र पर दरार बन चुका है। जिस स्थान पर अवैध उत्खनन का काम चल रहा है उस स्थान से श्यामपुर गांव की दूरी मात्र 50 गज है। अगर अवैध उत्खनन बंद नहीं होता है, तो कभी भी लगभग 500 की आवादी जमींदोज हो सकती है। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर ही थापरनगर रेलवे स्टेशन है, जिसका अस्तित्व अवैध उत्खनन से कभी भी खतरे में सकता है।