संगठन की मजबूती विस्तार पर चर्चा
थापरनगर|जनता मजदूरसंघ की बैठक निरसा पंजाबी मिलन सभागार में हुई। इसमें संघ को ईसीएल मुगमा क्षेत्र में और विस्तार मजबूती देने पर चर्चा हुई। मौके पर संघ के संयुक्त महामंत्री केके पांडेय ने कहा कि हमारा संगठन मजदूर हितों के लिए सदैव लड़ता रहा है तथा भविष्य में भी लड़ता रहेगा। संवादहीनता के कारण संगठन कमजोर हुआ था उसे पुन: संगठित मजबूत करना है। सदस्यों से रायशुमारी लेकर ईसीएल मुगमा क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा। मौके पर संघ के केन्द्रीय सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा, हलधर विशाल, रामजी चौहान, धर्मवीर सिंह, रंजीत पासवान, रिंकू चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।