पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइपलाइन विस्तारीकरण का उद्‌घाटन

पाइपलाइन विस्तारीकरण का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुगमा/मैथन | निरसाप्रखंड के सासनबेड़िया पंचायत अंतगर्त सासनबेड़िया गांव, बेलचढ़ी गांव एवं पैसाकुली गांव में पाइप लाइन विस्तरीयकरण योजना का उद्‌घाटन विधायक अरूप चटर्जी ने किया। विगत कई वर्षों से यहां पानी की भारी किल्लत थी। पाइप लाइन हो जाने से लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। कारण पूर्व में वहां के लोग दूरदराज नदी तलाब में नहाते थे और वही पानी को लाकर अपनी प्यास बुझाते थे। मौके पर बंशलोचन जायसवाल, गोपाल राय, मुनीराय महतो, राजू बनर्जी, गोपाल राय, पंकज राय, शंकर सिंह, रवि राय आदि उपस्थित थे। इधर मैथन प्रोफेसर काॅलोनी मोड़ पर भी पाइप लाइन का शिलान्यास विधायक ने किया। जो पाइप लाइन प्रोफेसर काॅलोनी होते हुए कमलपुर बस्ती जाएगी इस मौके पर तापस नाग, मुखिया खुर्शीद आलम, मनोज राउत, प्रेम सिंह, पीएचडी के एसडीओ सहेंद्र रजक सहित कई लोग उपस्थित थे।