पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप से लूटे ~60 हजार

पेट्रोल पंप से लूटे ~60 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालूबथानओपी क्षेत्र के केलियासोल मोड़ के पास स्थित पूजा ऊर्जा केंद्र नामक पेट्रोल पंप से मंगलवार की रात करीब 60 हजार रुपए लूट लिए गए। बाइकों से आए पांच हथियारबंद लुटेरों ने कैश काउंटर पर धावा बोलो और लूटपाट कर चलते बने। पंप कर्मी हरि मंडल और प्रदीप मंडल ने बताया कि रात आठ बजे के करीब वे दोनों कैश काउंटर में बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों से पांच लोग पहुंचे और उनके सिर पर पिस्तौल तान दी। फिर उन्होंने काउंटर में रखे रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर उन्होंने कर्मियों को पीटा और जान से मार डालने की धमकी भी दी।



लुटेरे रुपए लेकर निरसा की ओर भाग गए। कर्मियों से खबर मिलने पर पेट्रोल पंप के मालिक तरनी मंडल ने कालूबथान पुलिस को फोन से लूट की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कर्मियों से पूछताछ की। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

पेट्रोल पंप से लूटपाट की जानकारी मिली है। पुलिस इसमें शामिल लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।\\\"\\\" पीडीमहरा, कालूबथानओपी प्रभारी

सुरक्षा का इंतजाम नहीं

जानकारीके मुताबिक, कालूबथान क्षेत्र में सिर्फ एक ही पेट्रोल पंप है। इसकी सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया है। पेट्रोल पंप सिर्फ दो-तीन कर्मियों के भरोसे रहता है, जबकि वहां देर रात तक कैश रखा जाता है। ऐसे में लूट की आशंका बनी रहती है। इस कारण भी यह घटना घटी।