पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रीयल हब के लिए क्षेत्र का मुआयना

इंडस्ट्रीयल हब के लिए क्षेत्र का मुआयना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुमारधुबी | इंडस्ट्रीयलहब के लिए सरकारी जमीन का मुआयना करने विधायक अरूप चटर्जी निरसा प्रखंड के अंचलाधिकारी प्रशांत लायक सोमवार को गलफरबाड़ी पहुंचे। दोनों ने इससे सटे क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस क्रम में दुधियापानी, धानकोड़ा, जामदही गोपीनाथपुर से सटे इलाके का दौरा कर जमीन का मुआयना किया गया। विधायक ने दूरभाष पर बताया कि इंडस्ट्रीयल हब के लिए 500 एकड़ जमीन पहले ही देखी जा चुकी है और जमीन के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस क्षेत्र में एक बेहतर इंडस्ट्रीयिल हब की योजना को साकार किया जाना है।