पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के कारण मिट्टी का घर ढहा

बारिश के कारण मिट्टी का घर ढहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा|निरसा प्रखंडअंतर्गत सोनबाद पंचायत के कोड़ाडंगाल बस्ती निवासी दैनिक मजदूर बहादुर बाउरी की मिट्टी का घर बारिश के कारण मंगलवार को ढह गया। घर के गिर जाने से उसकी प|ी अष्टमी बाउरी को आंशिक चोटें भी आई है। घर ढह जाने के कारण वह परिवार खुले असमान के नीचे गया है। पंचायत की मुखिया पुष्पा बाउरी ने तत्काल बगल में स्थित अपने आवास में पीड़ित परिवार को आसरा दिया है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। मुखिया ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद देने के लिए बीडीओ से आग्रह किया है।

88छात्राें के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरित : निरसा|कल्याण विभागकी ओर से बुधवार को विधायक अरूप चटर्जी ने नि:शुल साइकिल का वितरण निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में किया। मौके पर 88 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण हुआ। साइकिल पानेवालों में पीएनकेएन उच्च विद्यालय, केलियासोल, हिंदी मध्य बालिका विद्यालय, कुमारधुबी, मध्य विद्यालय जोराडीह के छात्र शामिल हैं। मौके पर विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि सरकार ने सरकारी निजी स्कूलों के बीच फर्क को खत्म करने के लिए कई तरह के कदम उठाए हैं।