पत्रकार को पितृशोक
चिरकुंडा |पत्रकार प्रवीण चौधरी के पिता 78 वर्षीय योगेंद्र चौधरी का निधन पानीपत में रविवार की सुबह हो गया वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दाह संस्कार सोमवार को सीमरिया बिहार में किया जाएगा। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री प|ी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके निधन पर निरसा-चिरकुंडा पत्रकार संघ के अलावा नपं अध्यक्ष डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष वरुण दे, चिरकुंडा पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार तिर्की, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, जयप्रकाश सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना, रविश साव आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।