छापेमारी में टाटा सूमो जब्त
थापरनगर |निरसा थाना क्षेत्र की कालीमाता कॉलोनी के पास एनएच-2 पर टाटा सूमो की चपेट में आने से कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय रवींद्र कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत गई थी। दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो धक्का मारने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे निरसा पुलिस ने रविवार को देवियाना मोड़ में छापेमारी कर जब्त कर लिया।