अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
निरसा |निरसा थाना क्षेत्र के निरसा चौक एनएच-2 के पास रविवार की संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आमडंगाल निवासी 20 वर्षीय संदीप हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार दो अन्य युवक मोहन हेंब्रम मनोज हेंब्रम को आंशिक चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना पर निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। निरसा पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, निरसा ले गए। वहीं दुर्घटना के बाद एनएच-2 स्वतः जाम हो गया। एनएच-2 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। बाद में एक घंटे के बाद जाम समाप्त हो गया।