- Hindi News
- आदिवासियों के हक को कुचला जा रहा : सांसद
आदिवासियों के हक को कुचला जा रहा : सांसद
मुगमास्थित निर्माणाधीन ओम बेस्को कंपनी स्थानीय विधायक की मिलीभगत से दलित आदिवासियों के हक को कुचला जा रहा है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उक्त बातें सांसद पीएन सिंह ने सोमवार को ओम बेस्को कंपनी के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित धरना के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि निरसा के विधायक अपने-आप को लाल झंडा का रहनुमा बताते है, परंतु निरसा के हरिजन आदिवासियों गरीब-गुरबो के हक को मारनेवाली ओम बेस्को कंपनी का समर्थन कर रहे हैं।
लोकतंत्रका उड़ाया जा रहा है मखौल : भाजपाके प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहा कि स्थानीय विधायक के इशारे पर प्रशासनिक विभाग के कुछ लोग लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। भाजपा द्वारा पूर्व में ही प्रशासनिक अधिकारियों को आज की धरना की सूचना दे दी गई थी, परंतु प्रशासन ने अलोकतांत्रिक तरीका अपनाते हुए धरना को रोकने के लिए वहां पर निषेधाज्ञा लगा दिया गया। धरना को जिप सदस्य प्रशांत बनर्जी, काजल नाग, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, जयप्रकाश सिंह, संजीव सेनगुप्ता आदि मौजूद थे। बाद में एसडीओ ने धरना दे रहे लोगों को 23 सितंबर को वार्ता के लिए धन्यवाद मुख्यालय बुलाया है।
ओम बेस्को कंपनी के खिलाफ धरना पर बैठे पीएन सिंह, गणेश मिश्रा अन्य।