हाइवा से कोयला उतारने का प्रयास कर्मियों से मारपीट, पथराव, दो जख्मी
एमपीएलमें कोयला प्रेषण में लगी हाइवाओं के चालक गुरुवार की संध्या चालान जमा करने को लेकर एक-दूसरे पर उलझ गए। इसमें एक चालक घायल काशीकांत मोदी हो गया। घायल चालक के मालिक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच एमपीएल के मुख्य गेट को जाम कर दिया, जिससे हाइवाओं की लंबी कतार लग गई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने खड़ी हाइवाओं से कोयला उतारना शुरू कर दिया। हाइवा चालकों ने इसकी सूचना एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों को दी। सुरक्षा कर्मी जब ग्रामीणों को रोकने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया, जिसमें एमपीएल के दो सुरक्षा कर्मी रामसुंदर दास रामप्रसाद सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने सुरक्षा कर्मियों को सूचना देने वाले हाइवा चालकों को भी पिटाई कर दी, जिसमें तीन हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इस दौरान सरेआम बर्बरता का परिचय दिया तथा हाइवा चालक के शरीर पर कई बार बाइक चढ़ा दी। समाचार लिखे जाने तक एमपीएल का कोयला छाई प्रेषण ठप है। वहीं एमपीएल प्रबंधन का कहना है कि आज की घटना की जांच की जाएगी तथा दोषी चालक सह चालक को एमपीएल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विरोध करने पर शरीर पर कई बार चढ़ा दी बाइक
हाइवाके घायल चालक मुकेश नोनियां ने बताया कि एमपीएल का गेट जाम होने के कारण कोयला लदी हाइवा बरवाडीह एमपीएल गेट के बीचों-बीच खड़ा किया था। इसी बीच निमाई सिंह अन्य 10 से 12 की संख्या में लोग आए मेरे वाहन से जबरन कोयला उतारना शुरू कर दिया। मेरे अन्य दो हाइवा चालकों द्वारा इसका विरोध करने पर निमाई सिंह उनके सहयोगियों ने मेरे अन्य दो हाइवा चालकों शेख आशिक राधेश्याम नोनियां के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में मेरा सिर फट गया तथा मैं जमीन पर गिर गया। इसके बाद निमाई सिंह ने अपनी बाइक को कई बार मेरे शरीर पर चढ़ा दिया। इसके बाद मैं बेहोश हो गया।
निमाई सिंह उनके गुर्गों के खिलाफ शिकायत दर्ज
एमपीएलमें कोयला प्रेषण में लगी हाइवाओं का चालान जमा करवाने को लेकर एमपीएल के पोटा केबिन के पास हाइवाओं के चालक आपस में भिड़ गए। इसमें हाइवा चालक काशीकांत मोदी घायल हो गए। घायल चालक के वाहन मालिक मनोज सिंह ने इसके विरोध में अपने समर्थको के साथ एमपीएल के मुख्य गेट के पास एमपीएल के छाई कोयला प्रेषण को ठप कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मुख्य गेट जाम होने के कारण कोयला लदी हाइवाओं की लंबी कतार लग गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण जबरन हाइवाओं से कोयला उतारने लगे। इस पर हाइवा चालक सह चालक द्वारा विरोध करते हुए इसकी शिकायत एमपीएल के सुरक्षा कर्मियों से की गई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को रोके जाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। घायल तीन हाइवा चालकों ने इस संबंध में निमाई सिंह उनके गुर्गो पर जबरन कोयला गिराने, जेब से तीन हजार रुपए, मोबाइल छीन लेने मारपीट कर घायल कर देने की लिखित शिकायत निरसा थाने में दर्ज करवाई है।
मारपीट की घटना के बाद एमपीएल परिसर में पहुंची पुलिस इनसेट में घायल काशीकांत मोदी।
चोट का निशान दिखाता चालक मुकेश।
विरोध में एमपीएल का गेट जाम, लग गई थी वाहनों की लंबी कतार
एमपीएल का कोयला छाई प्रेषण कार्य ठप