- Hindi News
- चालक की पिटाई के विरोध में एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप
चालक की पिटाई के विरोध में एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप
एमपीएलके सुरक्षा कर्मियों द्वारा बुधवार को हाइवा मालिक की पिटाई किए जाने के विरोध में हाइवा चालकों द्वारा दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी है। इस दौरान वार्ता करने पहुंचे एमपीएल के अधिकारियों हाइवा चालकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। चालकों का कहना है कि जब तक दोषी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रहेगी। समाचार लिखे जाने तक एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उक्त हाइवा के मालिक मुकेश कुमार सिंह चालक शिववचन यादव का कहना है कि मंगलवार की रात्रि 9 बजे उनका हाइवा कोयला गिराने एमपीएल के कांटाघर के समीप पहुंचा। वहां पर मौजूद एमपीएल के पदाधिकारियों ने हमलोगों को बताया कि आपके वाहन का जीपीएस सिस्टम खराब है। उसे बनवाए। हमलोगों ने रात्रि में मिस्त्री को लाकर जीपीएस को बनवाया। वाहन से कोयला अनलोड नहीं किए जाने पर बुधवार को 10 बजे मैं स्वयं अपने हाइवा को लेकर एमपीएल के गेट की ओर रहा था। वहां पर सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया। मैंने बताया कि वाहन को साइड लगाकर बात करता हूं। इसी बात पर सुरक्षा कर्मी डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
चालक की पिटाई के विरोध में एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग ठप करते हाइवा चालक।