संकीर्तन को ले निकला बाइक जुलूस
निरसा|पांड्रा मजलिसकान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का 107वां अखंड हरिनाम संकीर्तन इस वर्ष शिमुलडांग में 5, 6 7 मार्च को होगा। इस निमित रविवार को समाज का ध्वज, पताका समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ नयाडीह से शिमुलडांगा ले गए। बता दें कि पांड्रा मजलिस कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज निरसा प्रखंड के 12 गांवों में निवास करते हैं। आज से 107 वर्ष पूर्व समाज के लोगों ने निर्णय लिया था कि अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू किया जाए, जो हर वर्ष उक्त 12 गांवों से एक गांव में आयोजित होगा।
वह परंपरा समाज के लोग आज भी कायम रखे हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन मोहन तिवारी, कामख्या तिवारी, फणीभूषण तिवारी, नृत्यगोपाल तिवारी, अमर तिवारी आदि शामिल थे।