निरसा | ईसीएलमुगमा क्षेत्र की सीआईएसएफ बैजना टीम ने मंगलवार की सुबह लखीमाता कोलियरी की बंद ओसीपी में छापामारी कर चोरी का करीब 10 टन कोयला जब्त किया। हालांकि सीआईएसएफ कोयला चोरों को नहीं पकड़ सकी।
छापेमारी में सब-इंस्पेक्टर केके घोष अौर अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे। जब्त कोयला ईसीएल को सौंप दिया गया।