बांग्ला की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : बेनू
निरसा| बांग्लाभाषा उन्नयन समिति की बैठक मंगलवार को निरसा समिति कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता देवाशीष वल ने किया। बैठक में समिति के संस्थापक सदस्य बेनू ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें से 44 सौ उर्दू शिक्षक हैं। लेकिन जिस राज्य की कुल जनसंख्या के 42 फीसदी लोग बांग्ला भाषी हों, वहां उस भाषा का एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है। बांग्ला भाषा की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। समिति मातृभाषा के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगी।