प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई
कुमारधुबी| एगारकुंडमध्य विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक शांति कुमारी को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में मौजूद निरसा-3 की बीईईओ रीना कुमारी मुखिया लखी देवी ने उन्हें पुष्प गुच्छ शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया। मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षकों ने भी भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया। बीईईओ ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी शिक्षक समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का दायित्व निभाते रहते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को एक कुशल शिक्षक बताया।
मौके पर प्रमोद कुमार झा, सांतना देवी, जोरी लाल मांझी, मारुती बाउरी, वर्षा सिन्हा आदि मौजूद थे।