पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने किया हंगामा

पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक शनिवार को प्रखंड प्रमुख बालिका मुर्मू की अध्यक्षता में हो-हंगामे के बीच हुई। इसमें सदस्यों द्वारा सवाल पूछने पर बीडीओ द्वारा आपत्ति करने पर पंसस सदस्य उग्र हो गए। साथ ही पंचायत समिति को केंद्र सरकार द्वारा बेहतर पंचायत समिति के लिए मिले 20 लाख रुपए के खर्च करने के सवाल पर सदस्यों प्रखंड प्रमुख के बीच भी गरमागरम बकझक हुई। जहां प्रमुख उक्त राशि से केलियासोल में विवाह मंडप बनवाने परे अड़ी थी, वहीं सदस्यों का कहना था कि निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में उक्त राशि से अतिथि कक्ष का निर्माण करवाया जाए। अंतत: इस मुद्दे पर कोई भी निर्णय नहीं हो सका। बैठक में सदस्यों ने सवाल उठाया कि सालुकचपड़ा के लाभुकों को राशन लाने छह किलोमीटर दूर जोलहाडीह जाना पड़ता है, जबकि जोलहाडीह के लाभुकों को सालुकचपड़ा आना पड़ता है। इस विसंगति को दूर किया जाए। इस पर बीडीओ ने कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा। बैठक में बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ प्रशांत कुमार लायक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, महिला प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, एमओ, सभी जेई सहित अन्य उपस्थित थे।