पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छापेमारी में 34 टन अवैध कोयला जब्त

छापेमारी में 34 टन अवैध कोयला जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा . शनिवारकी अहले सुबह ईसीएल मुगमा क्षेत्र की हड़ियाजाम कोलियरी की बंद 3 4 नंबर खदान में पुलिस ईसीएल सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त छापेमारी में लगभग 34 टन अवैध कोयला सहित दो स्कूटर, एक मोटरसाइकिल चार साइकिल जब्त किया है। साथ ही अवैध उत्खनन करवा रहे लगभग 10 लोगों को पुलिस ने घटनास्थल से हिरासत में लिया है। निरसा थाने में छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी का नेतृत्व निरसा थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार ईसीएल सुरक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार कर रहे थे। शनिवार की सुबह निरसा पुलिस ईसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने योजनावद्ध तरीके से छापेमारी कर अवैध कोयला उत्खनन कर रहे लोगों की घेराबंदी की।