पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीसीएल कर्मी के आवास से ~4.5 लाख की संपत्ति चोरी

बीसीसीएल कर्मी के आवास से ~4.5 लाख की संपत्ति चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघमारा थाना क्षेत्र की सवरिया बस्ती में शुक्रवार की रात अपराधियों ने बीसीसीएल कर्मी मंटू मंडल के आवास से 10 हजार नगदी समेत लगभग 4.50 लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में लग गई है। घटना के बाद गांव के लाेग भयभीत हैं।

तीनताला तोड़कर घर में किया प्रवेश : भुक्तभाेगीबीसीसीएल कर्मी मंटू मंडल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो बजे जब नींद खुली तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए। जांच करने पर देखा कि घर के पिछले दरवाजे ग्रील का ताला टूटा हुआ है। कमरे में झांकने पर देखा कि आलमीरा खुला है तथा उसमें रखे कपड़े जेवरात, रुपया सहित अन्य सामान गायब हैं। साथ ही कमरे में कुछ सामान िबखरे पड़े हैं। इस संबंध में बाघमारा थाना प्रभारी नेहना टोपनो ने कहा कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। भुक्तभोगी द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

निरसा में सेवानिवृत्त कर्मी के घर चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।

सेवानिवृत्त कर्मी के घर से ~2.5 लाख के जेवर चोरी