- Hindi News
- भाजपा ने ही झारखंड को पिछड़े का तमगा दिया : शिबू सोरेन
भाजपा ने ही झारखंड को पिछड़े का तमगा दिया : शिबू सोरेन
झामुमोसुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को निरसा उत्तरी क्षेत्र के भालपहाड़ी में आयोजित सभा में झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल के पक्ष में चुनावी सभा की। लोगों से झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए शिबू ने कहा कि जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तो प्रदेश में भाजपा की ही सरकार थी। उस वक्त राज्य का विकास क्यों नहीं हुआ? आज भाजपाई किस मुंह से कह रहे हैं कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य का तेजी से विकास होगा। राज्य को पिछड़ा राज्य का तमगा भाजपाइयों ने दिलवाया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सीएनटी एक्ट को भी समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करो तथा उन्हें तकनीकी शिक्षा से लैस कराओ। तभी राज्य के साथ अपना भला कर सकोगे। मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि अगर झामुमो की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो संपूर्ण झारखंड लेकर रहेंगे, जिसमें बंगाल उड़ीसा के कुछ जिले भी रहे हैं। हेमंत सरकार ने 14 माह में जो कर दिखाया, वह भाजपा ने 10 साल में नहीं कर पाई। अगर मोदी की इतनी ही लोकप्रियता है तो झारखंड में 30 से 35 स्टार प्रचारकों को भाजपा क्यों ला रही है। झामुमो प्रत्याशी अशोक मंडल ने कहा कि हेमंत सरकार ने संस्कृत विद्यालयों और मदरसों को अनुदान देकर उन्हें फिर से व्यवस्थित किया है। महिलाओं को नौकरी में 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर सम्मान दिया है।
गुजरातीकभी झारखंडियों को लुभा नहीं सकता : शिबू |तेतुलमारी|दिल्ली, मुंबईऔर गुजरात वाले झारखंडियों काे कभी लुभा नहीं सकते हैं, क्योंकि झारखंड के लोगों को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। जरूरत है झारखंडियों को सोच समझकर काम करने की। उक्त बातें शिबू सोरेन ने बुधवार को तिलाटांड़ में झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। प्रत्याशी मथुरा महतो ने कहा कि दलबदलुओं को वोट की चोट दें।
जेपी भाई पटेल ने चलाया जनसंपर्क अभियान
गोमो| झामुमोप्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में मांडू के प्रत्याशी मंत्री जेपी भाई पटेल ने बुधवार को पावापुर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर झामुमो के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य दिखाई दे रहा है वह मथुरा प्रसाद महतो के कार्यकाल