गणेश ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
निरसा | भाजपाप्रत्याशी गणेश मिश्रा ने बुधवार को हड़ियाजाम भमाल पंचायत के घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ में विधायक ग्लेन जोसेफ गाॅलस्टन भी मौजूद थे। इस दौरान गणेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही राज्य का संपूर्ण विकास कर सकती है। खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य आज पिछड़ा राज्य बना हुआ है। भाजपा को पूर्ण बहुमत दीजिए तथा संपूर्ण विकास लीजिए। लाल झंडे वालों ने निरसा विधानसभा क्षेत्र को उद्योग विहीन बना दिया है। कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो सिर्फ कोयले से मिलने वाले राजस्व से ही कोयलांचल क्षेत्र का विकास करेगी। मौके पर सज्जाद अंसारी, दारा दास, भूतनाथ साव, दिलीप गोराई, डीएन पाठक थे।