धड़ल्ले से चला रहा है अवैध बालू का कारोबार
जगन्नाथपुरविधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसमें नोवामुंडी, कोटगढ़, डांगोवापोसी, जैंतगढ़, जगन्नाथपुर, मोंगराघाट, तुरली मुंडूई का बालू घाट शामिल है, जहां प्रशासन की नाक के नीचे रात-दिन बालू की अवैध ढुलाई हो रही है। ओड़िशा के कोंडरा में चेक डैम का निर्माण चल रहा है, जहां तुरली बालू घाट से बालू की ढुलाई हो रही है। यह बालू घाट जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मुंडूई पंचायत में आते हैं। हालांकि, इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, पर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लग रहा है।
अवैध ढंग से बालू की ढुलाई कर रहे लोग।