ग्रामसभा में 37 योजनाओं का चयन
नोवामुंडी| पोखरपीपंचायत के कातिदारी गांव में शनिवार को योजना बनाओ अभियान के तहत ग्रामसभा हुई। इसकी अध्यक्षता मुंडा निर्मल लागुरी ने की। इसमें 50 सालों से मांग की जा रही भूमि समतलीकरण कराने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही नाला में कच्चा चेकडैम बनवाने और पांच नए चापाकल बनवाने समेत कुल 37 जनोपयोगी योजनाओं का सर्वसम्मति से चयन किया गया।