मैट्रिक में 417 परीक्षार्थी लेंगे भाग
नोवामुंडी। नोवामुंडीमें 16 फरवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक परीक्षा में कुल 417 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविन्द्र सिंह ने वीक्षण कार्य संपादन के लिए 7 शिक्षकों को प्रतिनियोजित कर दिया है। प्रतिनियोजित शिक्षक 14 फरवरी के दिन संबंधित केंद्र में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।