पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन

ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोवामुंडी| बड़ाजामदाआदर्श मिडिल स्कूल सभागार में गुरुवार को ग्राम शिक्षा समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद देवकी कुमारी ने की। इस दौरान घरों तक पहुंचाए जाने वाले पेयजल देखरेख के लिए बड़ाजामदा ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष बड़ाजामदा मुखिया प्यारवती देवगम, सचिव में दिरीबुरु मुखिया कुनी कुई कोषाध्यक्ष में कबिता देवी को बनाया गया। मौके पर प्रदीप गुप्ता, उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया, जयंती पूर्ति, सबिता लोहरा, योगेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।