इंटर काॅलेज छात्रों को दी गई विदाई
नोवामुंडी| गुरुवारको इंटर काॅलेज जगन्नाथपुर के विद्यार्थियों को सादे समारोह में विदाई दी गई। इस बार कला संकाय में 521, विज्ञान संकाय में 79 वाणिज्य संकाय में 31 छात्र-छात्राएं की परीक्षा देंगे। समारोह को संबोधित करते हुए काॅलेज शासी निकाय के सचिव सोमा कोड़ा ने कहा कि सफलता के लिए बड़ों की दुआ आशीर्वाद जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित कर इमानदारी से मेहनत करने पर सफलता जरुर मिलती है। मौके पर प्राचार्य गणेशचंद्र गोप, प्रोफेसर सुधीर सुंडी, सनातन सुंडी, रूबीना परवीन, लक्ष्मी देवी, हराधन महतो समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।