पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बत्तख पालन का दिया गया प्रशिक्षण

बत्तख पालन का दिया गया प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथपुर | कृषिकेंद्र जगन्नाथपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय बकरी बत्तख पालन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। मौके पर प्रशिक्षक सह पशु चिकित्सा पदाधिकारी असद हुसैन ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए नोवामुंडी, हाटगम्हरिया, मंझारी, चाईबासा, झींकपानी, मझगांव, जगन्नाथपुर प्रखंडों से कुल 31 किसानों ने नामांकन कराया है। उन्होंने कहा कि कम पूंजी में बत्तख पालन से अधिक लाभ कमाया जा सकता है। इन बत्तखों को बिरसा कृषि विद्यालय रांची से 320 की दर से प्राप्त किया जा सकता है। श्री हुसैन ने बताया कि 8 से 10 फरवरी तक तीन दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया।