नहीं हो रहा प्रमाण पत्रों का सत्यापन
नोवामुंडी| गांवमें मुंडा नहीं रहने से लिपुंगा, मौहदी, परमबालजोड़ी, बड़ाजामदा और गुवा के विद्यार्थी एक सप्ताह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को काफी संख्या में गांवों के छात्र-छात्राएं प्रज्ञा केंद्र में जाति,आय और आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। इन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारी अंचल निरीक्षक ग्रामीण मुंडा की अनुशंसा के बिना अपना मंतव्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं दे रहे हैं। इससे प्रमाण पत्र निर्गत कराने में प्रज्ञा केंद्र को दिक्कत हो रही है। छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि आॅन लाइन की तिथि 15 फरवरी है। प्रमाण-पत्र नहीं बनने से 3 हजार विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।