राशन डीलर पर लगाया मनमानी का अारोप
जगन्नाथपुर| नोवामुंडीप्रखंड के चिरुपासेया के राशन डीलर गीता महिला समिति के संचालक दामू राम बोबोंगा पर मनमानी करने का आरोप लाभुक कोंको लागुरी ने लगाया है। इस संबंध में लागुरी ने 54 लाभुकों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन शनिवार को एसडीओ जगन्नाथपुर को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है ग्रामीण विकास समिति के निलंबन के बाद उदाजो के लाभुकों को गीता महिला समिति चिरुपासेया में टैग कर दिया गया है। जबकि उदाजो से चिरू पासेया की दूरी 5 किमी से भी अधिक है। जिससे लाभुकों को खाद्यान्न उठाव में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, प्रतिमाह राशन भी नहीं दिया जाता है। ज्ञापन सौंपने वालों में जबानी कुई, सुनाय कुई, टूरी कुई, सोमवारी कुई, मुगी कुई, गुरुवारी कुई, जसिंता सुंडी शामिल हैं।