वेलेंटाइन डे पर मस्ती पड़ी मंहगी
नोवामुंडी| टाटास्टील नोवामुंडी के एरोड्राम मैदान में रविवार की दोपहर मौलानगर के अनवर हुसैन और तेंतोडीपोसी की शादीशुदा महिला को वेलेंटाइन डे मनाते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सुपूर्द किया। जानकारी के अनुसार महिला जगन्नाथपुर इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह रविवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए कॉलेज आई थी। पुलिस को दिए बयान मे महिला ने बताया कि उनके मायके मंझारी थाना क्षेत्र के बालकांड गांव है। ससुराल जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तेंतोडीपोसी हैं। उनके पति ओडिशा के संबलपुर में काम करते हैं। पहले से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। कॉलेज से ही अनवर ने महिला को बाइक में बैठाकर कुटिंगता हवाई पट्टी मैदान ले गया। यहां पर दो घंटे तक मौजमस्ती करने में लगे रहे। लकडी काट रहे युवकों ने दोनों को पकड़ कर दो घंटे बंधक बनाया।