स्वास्थ्य विभाग
प्रसव से जुड़े डॉक्टरों का बनेगा डाटाबेस
सिविल सर्जन ने संबंधित अस्पतालों और नर्सिंग होम से मांगा विस्तृत ब्योरा
स्वास्थ्यविभाग जल्द ही गर्भधारण पूर्व प्रसव पूर्व की निदान तकनीक से अवगत चिकिसकों का डाटाबेस तैयार करेगा। इसमें केवल सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सक शामिल होंगे, बल्कि निजी क्लिनिक के चिकित्सकों को भी इस व्यवस्था से जोड़कर उनका डाटाबेस तैयार किया जाएगा। सरकार के दिए गए निर्देश का अनुपालन किया जा सके, इसके लिए पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लिनिक चिकित्सा पदाधिकारियों को जो पीसीपीएनडीटी (प्री कनशेप्सन एंड प्री नैटल डायगनोस्टिक टेक्नीक) की अहर्ता रखते हैं, उनसे उनका पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए सिविल सर्जन ने पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिक एवं चिकित्सा पदाधिकारी की अहर्ता का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है अस्पतालों नर्सिंग होम के संचालकों को दो दिनों के अंदर निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जारी निर्देश का अनुपालन करने के लिए कहा गया है। जिले के सरकारी,कंपनी और प्राइवेट अस्पतालों में वैसे सोनोलॉजिस्ट इमेजिंग विशेषज्ञ और रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी ही पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत क्लीनिक में अपना योगदान दे सकेंगे, जिनके पास स्नाकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा होगा। या फिर जिन्होंने गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक लिंग चयन विशेषज्ञ का 6 माह का प्रशिक्षण लिया हो।
ये है आहर्ता
{सोनोलॉजिस्ट या इमेजिंग विशेषज्ञ या पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी जिनके पास स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा हो या जिन्होंने पीसीपीएनडीटी का 6 माह का इसके लिए प्रशिक्षण लिया हो
{ वैसे पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी, जो एक वर्ष का अनुभव या 6 माह का प्रशिक्षण के आधार पर जननिक क्लीिनक या अल्ट्रा साउंड की प्रक्रिया को संचालित कर रहे हैं।
इन्हेंदिया गया निर्देश
जिनअस्पताल निजी नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया गया है, उनमें ओम स्केनिंग केंद्र टुंगरी चाईबासा, मुधड़ा अस्पताल चाईबासा, गायत्री सेवासदन चाईबासा, अल्ट्रासाउंड डाक्टर एक्स-रे अमला टोला चाईबासा,संत अंजेला अस्पताल चक्रधरपुर, गुवा अस्पताल चाईबासा। सृष्टि अल्ट्रासाउंड चक्रधरपुर, किरीबुरू मेघाहातुबुरू सामान्य अस्पताल किरीबुरू, अल्ट्रासोनोग्रॉफी क्लीनिक अस्पताल नोवामुंडी टिस्को, हेल्थ केयर थाना रोड चक्रधरपुर डाइग्नोस्टिक सेंटर सदर अस्पताल चाईबासा।