शिक्षकों की भूख हड़ताल कल से
चाईबासा|लंबित प्रोन्नतिकी मांग के लिए प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक 9 फरवरी से जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगे। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आहूत भूख हड़ताल का कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेगा। इस आशय की जानकारी संघ के जिला प्रधान सचिव उपरेंद्र प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को सदर प्रखंड नगरपालिका क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक भूख हड़ताल करेंगे। 10 फरवरी को खूंटपानी झींकपानी प्रखंड के शिक्षक हड़ताल करेंगे, जबकि 11 को टोंटो हाटगम्हरिया, 12 को आनंदपुर मनोहरपुर 13 को चक्रधरपुर बंदगांव, 14 को कुमारडुंगी तांतनगर, 15 को सोनुवा गोइलकेरा, 16 को मंझारी मझगांव तथा 17 फरवरी को जगन्नाथपुर नोवामुंडी के शिक्षक भूख हड़ताल करेंगे।