पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति का वार्षिक सम्मेलन 13 को

समिति का वार्षिक सम्मेलन 13 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोवामुंडी| 13फरवरी को जमीन बचाओ समन्वय समिति नोवामुंडी प्रखंड का वार्षिक सम्मेलन बहांदा गांव में होगा। शनिवार को कोटगढ़ में संयोजक डेबराम तुबिद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें भूमि अधिग्रहण बिल का सड़क पर उतर कर विरोध करने और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया। मौके पर अजय तिरिया, सुरेंद्र बलमुचू, शांति तिरिया, शीला पूर्ति, अनिता कैरम, झुनू हेम्ब्रम, जमदार कैरम, मुंडा जयराम बारजो, अजय पूर्ति समेत काफी संख्या में 13 गांव के लोग उपस्थित थे।