विधायक ने कराया माघे समारोह
जगन्नाथपुर| माघेपर्व के अवसर पर विधायक गीता कोड़ा ने पाताहातु गांव में माघे मिलन समारोह कराया। इसमें आस-पास गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ पूरे विधानसभा से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर ने सभी को माघे पर्व की बधाई दी। जभासपा की जीत के बाद पाताहातु में यह पहला समारोह था, इस कारण इसे जीत का जश्न के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अनुपस्थिति के कारण आयोजन थोड़ा फीका रहा। समारोह में किरीबुरू, नोवामुंडी, बड़ाजामदा, जैंतगढ़, चाईबासा, मझगांव से भी कार्यकर्ता कोड़ा दंपति के रिश्तेदार पाताहातु पहुंचे और समारोह में भाग लिया।