पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा कक्ष में नहीं जाएंगे पुलिसकर्मी

परीक्षा कक्ष में नहीं जाएंगे पुलिसकर्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामें मैट्रिक इंटर की परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गुरुवार को उपायुक्त अबुबकर सिद्दीख़ पी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक की गई उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों को परीक्षा के दौरान किसी तरह के भय का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर ही अपनी ड्यूटी करें, परीक्षा हॉल के भीतर ना जाएं 16 फरवरी से मैट्रिक इंटर की परीक्षा जिले में शुरू हो रही है उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों में बेंच-डेस्क, पेयजल, शौचालय रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। उन्होंने समय पर सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की हिदायत दी। परीक्षा ड्यूटी के लिए तैनात पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों नियंत्रकों को आपस में सहयोग करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया बैठक में उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत सदर जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी, प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, सभी केन्द्राधीक्षक आदि मौजूद थे

यहांपहली बार होगी परीक्षा

नोवामुंडी,हाटगम्हरिया, बंदगांव में पहली बार इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी इन केन्द्राधीक्षकों को विशेष रूप से परीक्षा की पूरी तैयारी निर्धारित समय पर पूरा करा लेने के लिए कहा गया इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 5 मार्च तक दूसरी पाली में अपराहन 2 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी, वहीं मैट्रिक की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक पहली पाली में सबेरे 9 बजे से अपराहन 1 बजे तक होगी परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला कंट्रोल रूम से निगरानी होगी अपर उपायुक्त के मोबाइल संख्या 9431129605 06582 -256301 पर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकती है

बनाएगए 50 मजिस्ट्रेट

शांतिपूर्णपरीक्षा के संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट बहाल किए जाएंगे जिन प्रखंडों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन प्रखंडों में एक-एक फ्लाइंग स्क्वायर्ड की टीम भी गठित होगी सदर प्रखंड से आकर परीक्षा केन्द्रों की संख्या को देखते हुए दो फ्लाइंग स्क्वायर्ड को प्रतिनियुक्त किया जाएगा

खबरें और भी हैं...