बारहवीं के छात्रों को दी गई विदाई
नोवामुंडी | जेआरडीटीटीआईसभागार नोवामुंडी में गुरुवार को टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के बच्चों के लिए दीपोत्सव सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा सीजी थॉमस एवं प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन देवाशीष जेना ने किया। शिक्षक रश्मि भट्टाचार्य एवं अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में 11वीं के बच्चों द्वारा स्वागत गान गाया। प्राचार्य तरुण मिश्रा ने कहा आज हर बच्चा डाॅक्टर, इंजीनियर बनना चाहता है। लेकिन देश को एक सच्चे इंसान की जरूरत है। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने 12वीं के सभी बच्चों को तिलक लगाकर तथा गुलाब भेंटकर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान 11वीं की छात्राओं ने सुन्दर नृत्य भी प्रस्तुत किया। मौके पर प्रेरणा महिला समिति की सचिव मधुस्मिता जेना, आरपी माली, कमल घोष, शाहिद रज़ा खान तथा समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।