टंकीसाई को हराकर गुवाली बना विजेता
बड़ाजामदा|18 दिनोंसे चल रहे बड़ाजामदा प्रीमियर लीग का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला गुवाली टीम और टंकीसाई के बीच खेला गया। इसमें गुवाली की टीम विजयी रही। इसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीम को बीडीओ और उपविजेता टीम को नोवामुंडी रेंजर आनंद बिहारी ने पुरस्कृत किया। गुवाली की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण करने के फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टंकीसाई की टीम ने 15 ओवर में 143 रन का स्कोर खड़ा किया। जबाव मे गुवाली की टीम पांच गेंद शेष रहते हुए 144 रन बनाकर मैच को जीत लिया।