छात्रा को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
चाईबासा| जगन्नाथपुरथाना की पुलिस ने बुधवार को नाबालिग छात्रा और शादी का प्रलोभन देकर उसे भगाने वाला युवक मोना मुंडा को नोवामुंडी तोड़ेतोपा से बरामद कर लिया है। युवक को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में जैंतगढ़ निवासी छात्रा की मां ने 4 फरवरी 2016 को मोन्ना मुंडा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीया पुत्री चंपुवा, ओड़िशा में 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पति पिछले एक साल से बीमारी की वजह से घर पर ही रहते हैं। घर मे परिवार चलाने वाला कोई नहीं है। इसलिए वह जैंतगढ़ पांगा पुल गोदाम के पास हड़िया बेचती है। उसकी पुत्री भी हड़िया बेचने में सहयोग करती है। हड़िया गोदाम के समीप टेंट हाउस में काम करने वाला युवक मोन्ना मुंडा के साथ पुत्री बात करती थी। 4 फरवरी की सुबह आठ बजे उसकी पुत्री हड़िया बेचने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी।