पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारंडा: मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी पर भी आफत

सारंडा: मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी पर भी आफत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| सारंडाके गांवों में चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को पूरी तरीके से नहीं मिल पा रहा है। कई योजनाओं के संचालन में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मानकों से कम न्यूनतम मजदूरी देने की बात सामने आई है। इस संबंध में एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला परियोजना पदाधिकारी जेजेबी तिर्की ने सारंडा के विकास योजनाओं का हाल जानने के किए गए दौरे के बाद पत्रकारों को बताया कि न्यूनतम मजदूरी नहीं देने के बारे में मजदूरों ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि नोवामुंडी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सारंडा के तिरिलपोसी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए उपायुक्त ने निर्देश दिया था जिस पर अब तक अमल नहीं किया गया है।