पदापहाड़ में खुला प्रज्ञा केंद्र
नोवामुंडी| अंचलाधिकारीरवि किशोर राम ने सोमवार को पदापहाड़ में प्रज्ञा केंद्र का कंप्यूटर आॅन कर उदघाटन किया। मौके पर सीओ श्री राम ने कहा कि पूर्व में स्थानीय लोगों को जाति, आय, जन्म, मृत्यु आवासीय प्रमाण पत्र के लिए नोवामुंडी जाना पड़ता था किंतु अब उन्हें गांव में ही सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर रमेश बलमुचू, संतोष चाम्पिया, लादुरा बलमुचू, पार्वती, सावित्री पूर्ति आदि उपस्थित थे।