पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाईबासा प्रक्षेत्र का 52वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन, 85 खदान हुए शामिल

चाईबासा प्रक्षेत्र का 52वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन, 85 खदान हुए शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासाप्रक्षेत्र का 52वां वार्षिक खदान सुरक्षा सप्ताह 2014 का फाइनल रविवार की रात आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जुरूली स्थित जिलिंग-लंगालोटा खदान परिसर में मनाया गया।

हालांकि खान सुरक्षा सप्ताह के फाइनल का आयोजन दिसंबर 2014 में ही किया जाना था, लेकिन चाईबासा प्रक्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी का अपहरण माओवादियों के द्वारा किए जाने के कारण रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चाईबासा रिजन की कुल 85 खदानों ने भाग लिया कुल 12 वर्गों में पुरस्कारों का वितरण किया गया था। जिसमें ए-1 वर्ग में सभी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के सेल की मेघाहातुबुरू, लौह अयस्क खदान, -2 वर्ग में एस्सेल माईनिंग की कोइड़ा लौह अयस्क खदान, ए- 3 वर्ग में एमजीएम ग्रुप की पारमेसन लौह अयस्क खदान, ए-4 वर्ग में ओसीएल की लंजीबेमा लाइमस्टोन खदान को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान उच्चवाली लौह खदान, किरीबुरू लौह खदान, मेघाहातुबुरू लौह खदान, बोलानी लौह खदान एस्सेल माइनिंग, सारदा माईंस, रूंगटा माईंस, गुवा लौह खदान, जिंदल लौह खदान टाटा ओएमक्यू के द्वारा विभिन्न स्टाॅल लगाए गए थे। जिसमें माॅडल के माध्यम से सुरक्षा अपनाते हुए खदान में किस प्रकार कार्य किया जाना चाहिए यह दर्शाया गया।

ये थे मौजूद

सभामें सम्मानित अतिथि के रूम में डायरेक्टर माइंस सेफ्टी चेयरमैन वार्षिक खदान सुरक्षा सप्ताह सेलिब्रेशन कमेटी सतीश कुमार, डिप्टी डायरेक्टर एस भारती बीबी सतिआर, डीडीएमएस माईंस सेफ्टी, एमके मालवीय, डीएमएस इलेक्ट्रिकल, मनीष मुरकुटे डीएमएस रांची, आरएल महांती सभापति ईजेडएमए, पीके पंडा सभापति यूनिट मुख्य एस्सेल माइंनिंग मौजूद थे।

बच्चों ने गाए स्वागत गान

इससेपूर्व कार्यक्रम का आयोजन एइजीआईएस, डीजीएमएस चाईबासा रिजन के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नार्थ इस्ट इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल माईंस सेफ्टी पी रंगनाथेश्वर ने कार्यक्रम शुभारंभ किया। डीएवी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर सभा की शुरूआत की गई थी।

हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रमका आयोजन अजित पात्रा माईंस मैनेजर एस्सेल माइनिंग द्वारा किया गया था। वार्षिक खदान सुरक्षा सप्ताह का फाइनल सेलिब्रेशन टाटा स्टील नोवामुंडी के द्वारा आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी। कार्यक्रम के अंत में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

खदान सुरक्षा समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

माइंसों ने लगाई प्रदर्शनी, मिला पुरस्कार