- Hindi News
- 52 केंद्रों पर 33 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
52 केंद्रों पर 33 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
मैट्रिकइंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 37 इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। क्षेत्र विशेष में विद्यार्थियों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखकर परीक्षा केन्द्रों का चयन किया गया है। 16 फरवरी से मैट्रिक इंटरमीडिएट की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ली जाएगी।
2015 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले मैट्रिक के परीक्षार्थियों की संख्या जहां 20 हजार 768 है, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की संख्या 11 हजार 878 है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित स्कूलों के छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी भी की जा रही है। कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए निर्देश दिया गया है
विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेटों की बहाली के लिए जिला स्तरीय बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। मैट्रिक की परीक्षा 16 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक पहली पाली में 9.45 बजे से लेकर अपराह्न 1 बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
बनाएगए 11 उड़न दस्ता
मैट्रिकइंटरमीडिएट की परीक्षा को शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त रखने के लिए 11 उड़नदस्ता टीम बनाई गई है, जो परीक्षा के दौरान निर्धारित केन्द्रों पर होने वाली गड़बड़ियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के लिए जल्द ही बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए जिला स्तरीय निर्णय लिया जाएगा।
मैट्रिक इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान पूरी स्थिति पर नजर रखने के लिए जहां अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे, वहीं जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी सूचनाओं के आदान प्रदान कार्रवाई के लिए निर्धारित तिथियों को काम करेगा। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के लिए अपर उपायुक्त को प्रभारी बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के लिए लैंड लाइन नंबर 06582 256301 के अलावा अपर उपायुक्त के मोबाइल पर भी डयूटी पर तैनात पदाधिकारी अपनी सूचनााओं का आदान प्रदान कर सकेंगे।
परीक्षा केन्द्र परीक्षा
एसपीजीबालिका उच्च विद्यालय मैट्रिक
एसपीजी बालक उच्च विद्यालय मैट्रिक
एसपीजी मध्य विद्यालय मैट्रिक
टाटा कॉलेज , चाईबासा इंटर
जीसी जैन कॉलेज, चाईबासा इंटर
लूथेरन उच्च विद्यालय, चाईबासा मैट्रिक
संत जेवियर्स बालिका उच्च विद्यालय मैट्रिक
संत जेवियर्स उच्च विद्यालय मैट्रिक
संतजेवियर्स उच्च विद्यालय लुपुंगुट मैट्रिक
स्काउट बालिका उच्च विद्यालय मैट्रिक
महिला कॉलेज ,चाईबासा इंटर
रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय मैट्रिक इंटर
मारवाड़ी मध्य विद्यालय, चाईबासा मैट्रिक
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर मैट्रिक
जिला स्कूल , चाईबासा मैट्रिक इंटर
राजकीय रस्सैल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर मैट्रिक इंटर
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर इंटरमीडिएट
आदर्श उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर मैट्रिक
इंटर कॉलेज , जगन्नाथपुर मैट्रिक
इंटर कॉलेज, नोवामुंडी मैट्रिक
उच्च विद्यालय ,कुमारडुंगी मैट्रिक
प्लस टू उच्च विद्यालय ,मझगांव मैट्रिक
प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, घोड़ाबांधा, मझगांव मैट्रिक इंटर
जेएलएन कॉलेज , चक्रधरपुर इंटरमीडिएट
महात्मा गांधी उच्च विद्यालय ,चक्रधरपुर मैट्रिक इंटर
मारवाड़ी उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर मैट्रिक इंटर
मधुसूदन उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर मैट्रिक
कारमेल उच्च विद्यालय चक्रधरपुर मैट्रिक
बंगाली बालिका उच्च विद्यालय चक्रधरपुर मैट्रिक
एसई रेलवे इंटर कॉलेज चक्रधरपुर मैट्रिक इंटर
उर्दू टाउन उच्च विद्यालय चक्रधरपुर मैट्रिक
एसएस उच्च विद्यालय सोनुवा मैट्रिक
मध्य विद्यालय सोनुवा मैट्रिक इंटर
प्रस्तावित उच्च विद्यालय महुलडीहा, सोनुव मैट्रिक
ईश्वर पाठक उच्च विद्यालय ,मनोहरपुर मैट्रिक
संतअगस्तीन उच्च विद्यालय मनोहरपुर मैट्रिक
संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय, मनोहरपुर मैट्रिक इंटर
आरटीसी पब्लिक स्कूल उंधन, मनोहरपुर मैट्रिक इंटर
प्लस टू उच्च विद्यालय, गाेइलकेरा मैट्रिक
मध्य विद्यालय ,गोइलकेरा मैट्रिक