धूमधाम से मनाया गया माघे पर्व
नोवामुंडी। अनुमंडलके बड़ानंदा, सानंदा, पाताहातु, सेलदौरी, कुमिरता, नोवामुंडी के विभिन्न गांवों में माघे पर्व परंपरागत रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस दौरान 5 दिनाें तक विधि-विधान के साथ ओते इली, गौवमारा, गुरी पर्व, मारंग पर्व, वासी पर्व और हर बागेया पर्व की पूजा अर्चना की गई। नए परिधान में महिला-पुरुष दिन-रात नाच गाकर जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में माघे पर्व की धूम मची है।