पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक का शेष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवीनपहले पलामू क्षेत्र में नक्सली संगठन के एरिया कमांडर के रूप में काम कर चुका है। इस दौरान वह कई वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। पलामू के डीएसपी डीके राय हत्याकांड का वह मास्टर माइंड है। वहीं गिरफ्तार एक अन्य नक्सली नंदा विश्वकर्मा हथियार बनाता है, जिसका उपयोग नक्सली संगठन करते हैं। गिरफ्तार चारों नक्सलियों से पुलिस ने तीन मोबाइल दो देशी कट्‌टा भी बरामद किया है।

रांचीका रहने वाला है गिरफ्तार टवेरा चालक : गिरफ्तारनक्सलियों में टवेरा चालक शैलेन्द्र कुमार रांची के कांड्रा सुखदेवनगर का रहने वाला है। वहीं उपेन्द्र पासवान उर्फ नवीन हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सिक्की, नंदा विश्वकर्मा हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला तथा नाबालिग सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस आशय की जानकारी रविवार को मुफ्फसिल थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस ने दी।

नाबालिगकरता है कूरियर ब्वॉय का काम : गिरफ्तारचार नक्सलियों में एक नाबालिग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि वह नक्सली संगठन के लिए कूरियर ब्वॉय का काम करता है। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई चोकरो चाकी मंडल कारा में बंद है। उस पर नक्सली संगठन में शामिल कराने के लिए 11 बच्चों को ले जाने का आरोप है। उसी क्रम में पुलिस ने उसे धर दबोचा था। तब से वह जेल में ही बंद है।

मीटिंगकी कर रहे थे तैयारी : पुलिसअधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली सोनुवा थाना क्षेत्र के जंगल सरजोमहातुु में जेल से फरार नक्सली सालुका कायम, चोकरो चाकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठक की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दस्ता का गठन किया गया और उसे सोनुवा थाना क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया। फिर सोनुवा थाना प्रभारी भी छापेमारी दल में शामिल हो गए।

रातमें की गई छापेमारी : छापामारीदस्ता सोनुवा के सरजोमहातु जंगल में रात साढ़े नौ बजे से छापेमारी के लिए निकला। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने दल को सूचित किया कि रांची से काले रंग की टवेरा गाड़ी से कुछ लोग नक्सलियों की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद संजय नदी के पास आसनतलिया से कुइड़ा जाने वाली टवेरा गाड़ी को रुकने के लिए कहा गया, तो गाड़ी से उतर कर दो लोग भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं वाहन चालक उसमें बैठे एक अन्य को भी वाहन की तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने टवेरा गाड़ी को भी जब्त कर लिया। टवेरा रांची के अशोक सिंह की बताई गई है।

इन्होंनेकी छापेमारी : छापामारीके दस्ते में नोवामुंडी के थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास, मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेन्द्र दास, सोनुवा थाना प्रभारी बृजलाल राम, टोंटो के पुलिस अवर निरीक्षक बमशंकर यादव श्यामल दास के नेतृत्व में छापामारी दस्ता का गठन किया गया था।