टाटा स्टील को मिला ग्रीनटेक पुरस्कार
नोवामुंडी। टाटास्टील की नोवामुंडी लौह अयस्क खदान ने मेटल माइनिंग सेक्टर में वर्ष 2014 के लिए ग्रीनटेक पर्यावरण एक्सीलेंस गोल्ड अवार्ड जीता है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण तकनीकी के इस्तेमाल तथा पर्यावरण प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान की वजह से नोवामुंडी खदान का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया। विगत दिनों कोलकाता में आयोजित 15वें वार्षिक ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार समारोह के दौरान टाटा स्टील की नोवामुंडी खदान के चीफ देवाशीष जेना ने ग्रीनटेक फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश्वर शरण निदेशक आरएन सक्सेना से यह पुरस्कार प्राप्त किया।