- Hindi News
- 3,491 छात्र देंगे मैट्रिक इंटर की परीक्षा
3,491 छात्र देंगे मैट्रिक-इंटर की परीक्षा
जैसे-जैसेमैट्रिक इंटर परीक्षा की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे परीक्षार्थियों के दिल की धड़कन तेज होती जा रही है। इधर केंद्राधीक्षक भी परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैयारी में जुट गए हैं। 2015 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए जगन्नाथपुर में चार केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंटर की परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों में कुल 3 हजार 4 सौ 91 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
रस्सेल उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर: यहांइंटर काॅलेज जगन्नाथपुर इंटर काॅलेज नोवामुंडी के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
प्रोजेक्टकन्या उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर: यहांरस्सेल कन्या उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, रस्सेल प्लस 2 उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, कस्तूरबा गांधी कन्या उच्च प्लस 2 विद्यालय नोवामुंडी, प्लस 2 उच्च विद्यालय बड़ाजामदा इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
रस्सेल प्लस 2 उच्च विद्यालय : बिरसामेमोरियल उच्च विद्यालय सियालजोड़ा, पीएवीएम नोवामुंडी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेलदौरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय महूदी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियालजोड़ा, कस्तूरबा गांधी कन्या उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय निश्चितपुर कस्तूरबा गांधी कन्या उच्च विद्यालय नोवामुंडी।
इंटरकाॅलेज जगन्नाथपुर केंद्र: यहांराजकीय रस्सेल प्लस 2 उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर के मैट्रिक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
प्रोजेक्टकन्या उच्च विद्यालय: यहांउच्च विद्यालय गुवा, उच्च विद्यालय किरीबुरू, उच्च विद्यालय बड़ाजामदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जेटेया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोचड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंद्रीझोर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
आदर्शबालक मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर: यहांउच्च विद्यालय जैंतगढ़, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नोवामुंडी पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्र मैट्रिक इंटर
राजकीयरस्सेल प्लस 2 उच्च वि. 513 1154
इंटर काॅलेज जगन्नाथपुर 520 0
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय 407 387
आदर्श बालक मध्य विद्यालय 510 0
कुल 1950 1541