- Hindi News
- किसानों का खेती पर से उठ रहा है विश्वास : कौशल
किसानों का खेती पर से उठ रहा है विश्वास : कौशल
मेदिनीनगर. भाजपानेता किशोर जायसवाल ने अपने 20 कार्यकर्ता मीर परवेज अख्तर, अरुण प्रसाद, संतोष गुप्ता, सुखदेव राम, संतोष कुमार, प्रदीप गुप्ता, जगदीश सिंह, बलराम सिंह, शिवनाथ प्रसाद, दीपक कुमार, तस्लीम अंसारी, विष्णु साव, बसंत सिंह, राजदेव ठाकुर, बलदेव यादव, दिनेश चौधरी, पंकज भुइयां, अनील खरवार, औरंगजेब खान समेत विश्रामपुर के कंडा, नावाबाजार, इटको, सोहदाग, लोहराहावा, बंदला, पांडू, मुसीखाप, रबरी, रतनाग, कजरु, गुआसराई, बेलहारा आदि गांवों का दौरा शनिवार को किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तिल, मकई, मडुआ आदि फसल समाप्त हो गए हैं। धान का रोपन हुआ ही नहीं जो रोपाई हुई वह भी समाप्ति के कगार पर है।
उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल सुखाड़ घोषित हो जाना चाहिए था। परंतु सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है। इससे जनता बेहाल और सरकार खुशहाल चल रही है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता को बताया बाबू कर्जा लेकर खेती कईले रही पानी होखे के कारण सब मर गईल अब कौनो कर्जा देवे के भी नईखे तैयार, घर में एक दाना खर्ची भी नईखे अब खेती करबई अब जात हिअई बाहर कमाये।
फोटो 10
कौशल किशोर जायसवाल किसानों से मिलकर फसल को देखते।